बातचीत पॉडकास्ट नेटवर्क
हमारा उद्देश्य सीधा है: दुनिया की यादगार कहानियाँ, आपकी अपनी ज़बान में, बिना किसी शुल्क या रोकटोक के।
हम क्या सुनाते हैं
Baatcheet Podcast Network रोशनी के 10 हिन्दी पॉडकास्ट और दो YouTube चैनलों का घर है। हम कालजयी हिन्दी, उर्दू और भारतीय साहित्य के साथ-साथ विश्व साहित्य की कहानियाँ हिन्दी में सुनाते हैं, पूरी ऑडियोबुक तैयार करते हैं, और नई किताबों की ईमानदार समीक्षाएँ करते हैं।
हमारे श्रोता भारत में भी हैं और दुनिया भर में भी — विद्यार्थी, पाठक, सफ़र में सुनने वाले, रात को सोने से पहले कहानी सुनने वाले, और विदेश में बसे वे भारतीय परिवार जो अपनी ज़बान और साहित्य से जुड़े रहना चाहते हैं।
संपर्क
किसी कहानी के सुझाव, प्रतिक्रिया या सहयोग के लिए हमें ईमेल कीजिए, या हमारे दोनों YouTube चैनलों पर हमसे जुड़िए।